अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में चाँदमारी और न्यू शास्त्री नगर में कोरोना के तीन मामले सामने, मरीजों की संख्या हुई 286

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली 40 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना वायरस के तीन नये मामले सामने आये हैं। पॉजिटिव पाये व्यक्तियों में एक चाँदमारी घमापुर निवासी 32 वर्षीय युवा शामिल है जिसकी माँ पूर्व में पॉजिटिव पाई गई थीं। इसी तरह अगस्टीन स्कूल के पास न्यू शास्त्री नगर में रहने वाले 57 और 61 वर्षीय व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है । ये दोनों भी पूर्व में पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के सम्पर्क में थे । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 286 हो गई है।

जॉन की सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page