मध्य प्रदेश

नई ड्रेस स्कूल बैग, पेन कॉपी सिलेट पेंसिल पाकर खुश बच्चें

मंडला। मवई के ग्राम पंचायत अमवार के बैगा बाहुल्य ग्राम पटपरा के प्राथमिक शाला मे आज मंडला के सेवाभारती आवासीय छात्रावास के सक्रिय सहयोगी श्री कृष्णा परिधान (अशोक कुकरेजा) के संचालक जी के सौजन्य से ग्राम के बैगा बच्चों को जोकि इसी गांव के प्राथमिक शाला में पढ़ाई कर रहे थे उनके पास स्कूल बैग थे नाही गणवेश जिस पर सभी अध्ययनरत स्थानीय बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन्सिल, युनीफार्म दी गई , इस पर नई ड्रेस स्कूल बैग पेन कॉपी सिलेट पेंसिल पाकर बहुत खुश हुए और कार्यक्रम में आए बैगा समाज की महिलाओं ने दान करने वाले सेठ को दिल से आशीर्वाद और शुभकामना दिए इसी के साथ सभी बच्चों को नियमित साला आने के लिए प्रेरित किया गया व ऑगनबाड़ी दीदी की नवीन पदस्थापाना पर उन्हें मवई गायत्री परिवार से भरत चक्रवती, दीपक रोहरा की उपस्थति पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई संक्षिप्त कार्यक्रम पर अतिथियों ने बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार देने की व पर्यावरण संरक्षण की बात कही आज बच्चों व पालकों मे खुशी का माहौल रहा सभी नई नई उपयोगी वस्तुयें पाकर आनंदित हुये आज के कार्यक्रम में शिक्षक अजय श्रीवास जीडीएसएस संस्था से संदीप श्रीवास एवं बच्चों के माता-पिता व समुदाय उपस्थित रहे विधालय परिवार से अजय श्रीवास व संदीप श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page