शिवसेना ने उठाई बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते की मांग।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपा ज्ञापन।
जबलपुर। कोरोना महामारी की इस वैश्विक संकट काल में समाज के मध्यम और छोटे वर्ग के लोग न केवल बेरोजगार हुए हैं बल्कि आर्थिक बदहाली से भी गुजर रहे हैं। होटल टेंट व्यवसाई, छोटे व्यापारी, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु, मध्यमवर्गीय व्यापारी, उद्योगपति, मूर्तिकार, ठेले वाले, स्कूल आटो संचालक सभी पर आर्थिक संकट छाया हुआ है।
इसे लेकर शिवसेना की जबलपुर इकाई ने ₹10000 प्रतिमाह दिए जाने की मांग की है।
शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वर्तमान समय में कोरोना मरीजों को लेकर जो अव्यवस्था व्याप्त है उसे दूर किया जाए। ऑक्सीजन की कमी और मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं है इस और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही लाकडाउन से जिन लोगों का कारोबार चौपट हुआ है। उन्हें आर्थिक मदद की दरकार है और सरकार को चाहिए कि उन सभी को आर्थिक मदद दे।
शिवसेना की जबलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बारी ने बताया कि उनका संघर्ष समाज के उस वर्ग के लिए है जो आज आर्थिक संकट से गुजर रहा है। कोरोना काल में इन लोगों को आवश्यकता है आर्थिक मदद की। क्योंकि इनके सारे काम धंधा ठप्प पड़े हुए हैं।
शिव सैनिकों ने यह ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर शाहिद खान को सौंपा। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि कुमार बैन, प्रमोद तिवारी, मनोज पासवान, रविंद्र चड्ढा के साथ शिव सैनिकों की उपस्थिति रही



