अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहपुरा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर को दबोचा : 3 वाहन जप्त

जबलपुर दर्पण/पाटन ब्यूरो। शहपुरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार राजेश पटेल घुंसौर शहपुरा ने  रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 2-2-22 को रात्रि करीब 9 बजे घुसौर के सामने पाटन रोड के किनारे से उसकी हीरो होंडा मोटर साइकिल एमपी 20 एमएच 0178  कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक गुरुकृपा पेट्रोल पंप ओवर ब्रिज के नीचे एक मोटर साइकिल लिए बेचने की फिराक में ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर दबिश दी जहॉ एक युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम प्रदीप गौड बेलखेडा बताया मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ की गई जो उक्त मोटरसाइकिल एमपी 20 एमएच 0178 को घुसौर के सामने पाटन रोड के किनारे से चोरी करना स्वीकार किया,जिसे जप्त करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गयी तो एक हीरो हाण्डा स्प्लेण्डर एमपी 04 वाय 2647 को सिविक सैंटर से एवं एक हीरो कम्पनी की स्कूटी एमपी 20 एसएक्स 2030 को माढोताल शराब दुकान के पास से चुराकर अपने घर के बगल मे बाडी में छिपाकर रखना बताया, आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर मे दबिश देते हुये घर के बाजू मे छिपाकर रखी उक्त स्कूटी एवं मोटर सायकिल जप्त करते हुये  धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन मालिकों के सम्बंध में पतासाजी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page