देवी प्रतिमा में मास्क लगाकर आयोजन समिति दे रहा कोविड-19 से बचाव का संदेश

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए शासन प्रशासन स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी आंगे आकर कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बावजूद क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है, कोविड-19 के प्रति लोग बेफिक्र होकर घूमते नजर आ रहे हैं,कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन ना करके लोग मनमानी कर रहे हैं।कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक अनोखा दृश्य शारदा मंदिर कुकर्रामठ में सामने आया है,जहां वर्षों पुराने शारदा मंदिर में स्थापित प्रतिमा के चेहरे पर मास्क लगा दिया गया है। बताया गया कि मुख्य पुजारी व आयोजन समिति की सहमति से प्रतिमा के चेहरे पर फेस मास्क लगाने का निर्णय लिया गया है,जिससे दर्शन व पूजा-पाठ करने पहुंचे श्रद्धालु को जागरूक किया जा सके। गौरतलब है कि जिले भर में कोविड-19 संंकमण से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग आंगे आ रहे हैं और तरह-तरह के प्रयास कर कोरोना वायरस के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।



