तीज-त्यौहार-व्रतमध्य प्रदेशसतना दर्पण

चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस व सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी

जबलपुर दर्पण मैहर संवाददाता। मैहर माँ शारदा देवी मंदिर में सुरू होने वाले नवरात्रि मेला को लेकर शारदा देवी मंदिर चौकी में सतना एस पी धर्मवीर सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस के जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेएस मरकाम जबलपुर , एस डी ओ पी हिमाली सोनी , ट्रैफिक डीएसपी किरण कीरो, आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा, एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय ने डियूटी पर लगाये गये पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की गई । 7 अक्टूबर 2021 सुबह प्रातः 2:00 बजे से ही पुलिस बल मंदिर मेला क्षेत्र में तैनात हो जाएंगे दर्शन के लिए 7 अक्टूबर प्रातः 3:45 माता के पट खुलेंगे ।
मेला क्षेत्र में शासन के गाइड लाइन के तहत भक्त दर्शन के लिए जाएंगे।9 दिवसीय शारदेय नवरात्रि मेला माँ शारदा देवी त्रिकुट पर्वत स्थित मैहर में 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सतना कलेक्टर द्वारा जारी किया आदेश की कानून एवं प्रशानिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई ड्यूटी जिसमे से आने जाने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े व मैहर मेला में कई जिला की पुलिस सुरक्षा में लगाई गई जिसमें करीब एक हजार पुलिस कर्मी रहेंगे डियूटी में तैनात भक्तों के लिए मेला क्षेत्र में पार्किंग व पीने की पानी व विजली , स्वास्थ्य सेवा की विशेष व्यवस्था की गई है साथ ही प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी भक्तगण मास्क लगा के आएगे और मैहर के समस्त सभी दुकान दारो को अपनी दुकान में सेनेटाइजर और माक्स लगा के रखेगे और नियमों का पालन करेंगे वही दुकानदारों द्वारा अगर किसी भी यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करते हुए पाया जाता है तो उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायगी। प्रशासन द्वारा मेला व्यवस्था की पूरी तैयारी हो चुकी है और आज सुबह से शारदे नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों को 3:45 बजे से दर्शन पूजन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page