जनभागीदारी/स्ववित्तीय अतिथि विद्वानों ने सांसद श्री राकेश सिंह को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। जनभागीदारी/स्ववित्तीय अतिथि विद्वान संघ की जिला प्रभारी डॉ.नीलिमा ने बताया कि भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित अतिथि विद्वान पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महाविद्यालय में रिक्त पद के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए वेतन, अवकाश एवं अन्य लाभ संबंधी घोषणाए की गई। इन्ही घोषणाओं का लाभ शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत स्ववितीय एवं जनभागीदारी अतिथि विद्वानों मिलने की मांग को लेकर जनभागीदारी /स्ववित्तीय अतिथि विद्वानों ने सांसद राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। सांसद राकेश सिंह ने अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ.नीलिमा,स्वाति मिश्रा प्रतिभा श्रीवास्तव श्रीमती संध्या श्रीवास श्रीमती अंकित सेठी डॉ सुनीता सिंह चंद्रकांत आदि उपस्थित रहे।



