जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बैम्बू क्राफ्ट म्युजियम आउटलेट का हुआ उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। परिक्षेत्र धूमा अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्राम बंजारी मे बैम्बू क्राफ्ट म्युजियम आउटलेट का उद्घाटन वन विभाग के अधिकारीगण, वन धन केंद्र के हितग्राहियो एवं स्थानीय जनो की उपस्थिती में हुआ। बैम्बू क्राफ्ट म्युजियम आउटलेट को खोलने का उद्देश्य पुराने समय से चली आ रही बांस निर्मित उत्पादो में धूमा क्षेत्र की ख्याति को पुनर्स्थापित करना एवं इस असंगठित क्षेत्र के कुशल कारीगरो को एक मंच प्रदान करना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री वनधन विकास योजना के अंतर्गत वनधन विकास केंद्रों द्वारा निर्मित महुआ जैम, महुआ बिस्कुट, हर्बल चाय, अर्जुन चाय, शतावर आचार, कोदो- कुटकी आदि विभिन्न हर्बल आदिवासी उत्पादो की बिक्री हेतु अभिनव मंच प्रदान करना है।
बैम्बू क्राफ्ट म्युजियम आउटलेट के उद्घाटन के साथ वनमंडल अधिकारी उत्तर सिवनी वासु कनौजिया द्वारा वनधन हितग्राहियो से विस्तार से चर्चा की गई ,कि वह सभी शासन एवं विभाग द्वारा दिए जा रहे सभी सहयोग एवं अवसरो से वनधन योजना को और आगे बढ़ाए और अपनी आजीविका मे भी वृद्धि करें, साथ ही 4 जून तक विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल व्यवहार करने हेतु शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त आज ही धूमा के परिक्षेत्र अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी, के शासकीय निवास का भी रिविन काटकर उद्घाटन किया गया । इस खास मौके पर हरिशंकर मिश्रा डीएफओ साउथ सिवनी,गोपाल सिंह एसडीओ लखनादौन, मनेन्द्र जयंत एसडीओ छपारा सहित समस्त परिक्षेत्र अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page