लिपिक संवर्ग की विभिन्न मांगे पूरी करें

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन की रीढ़ लिपिक संवर्ग अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहा है। समान कार्य समान वेतन संवैधानिक अधिकारों के तहत प्रदेश के लिपिकों की न्यायोचित प्रमुख मांगे समान कार्य समान वेतन के तहत विभागाध्यक्ष एवं उनके अधिनस्थ कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 को मंत्रालय के सहायक ग्रेड-3 के समान समयमान वेतनमान स्वीकृत किया जाये। समान कार्य समान वेतन के तहत मंत्रालय सहित, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधिनस्थ कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 को कम्प्यूटर आपरेटर/सह लिपिक के समान 2400ग्रेड वेतन स्वीकृत किया जाये। अनुकंपा नियुक्ति में डीएड-बीएड की तरह सीपीसीटी की भी बाध्यता विलोपित कर, सेवा से पृथक अनुकंपा सहा ग्रेड -3 की सेवाएं बहाल की जाएं तथा समयमान वेतनमान में अन्य विभागों की तरह कार्य विभागों में विभागीय परीक्षा की बाध्यता समाप्त की जायें। मंत्रालय के मुख्य लिपिक के समान विभागाध्यक्ष एवं उनके अधिनस्थ कार्यालय के मुख्य लिपिकों को सहायक अधीक्षक पदनाम स्वीकृत किया जायें। मुख्यमंत्री आपसे विशेष अनुरोध है कि लिपिक संवर्ग की न्यायोचित मांगों के संबंध में अविलंब निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग एम पी द्विवेदी, मुकेश चतुर्वेदी एस. करोसिया, के मार्टिन, ओ पी दुबे आदि ने की है।



