पुलिस अधिकारियों की कार्यदक्षता संवर्धन विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला

जबलपुर दर्पण। अभियोजन अधिकारियों के सर्वागीण विकास, कार्यदक्षता में वृद्धि एवं नवीन परिदृश्य के अनुरूप कार्य करने के लिए ‘‘साइबर अपराध/एन.डी.पी.एस. से संबंधित मामलो में साक्ष्य संकलन, साक्ष्य का प्रमाणीकरण एवं ग्राहता विषय पर एवं नवीन क्रिमिनल लाॅ से संबंधित घटित अपराधों में प्रभावी पैरवी एवं न्याय दिलाने में व्यवसायिक कार्यदक्षता संवर्धन‘‘ विषय पर माननीय संचालक/विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती सुषमा सिंह जी के मार्गदर्शन में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला पुलिस कंट्रोल रूम घंटाघर, ओमती जबलपुर में दिनांक 25.02.2024 को आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस श्री ए. के. सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । माननीय न्यायमूर्ति द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि हर आदमी को ईमानदार होना होगा तभी समाज ईमानदार होगा और सभी लोगो को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष उप महानिरीक्षक श्री टी. के. विद्यार्थी जी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि साइबर अपराध में 50 प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज नही हो पा रही है जिस पर चिंता व्यक्त किया एवम साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी दी गई। कार्यशाला में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवर्तन ही समय की मांग है। कानून का उद्देश्य न्याय प्राप्त करना हैं एवम पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह जी द्वारा नवीन न्याय संहिता के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई । कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री संकल्प कोचर जी अधिवक्ता म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा साइबर अपराध के बारे में एवम नए न्यायदृष्टांत एवम नए कानूनों के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। माननीय जिला न्यायाधीश श्रीमान अमित सिसौदिया जी द्वारा एन.डी.पी.एस., आर्म्स एक्ट, वन्यप्राणी अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में साक्ष्य संकलन एवं ग्राहत के के विषय पर उद्बोधन दिया गया, माननीय जिला न्यायाधीश श्रीमान मनीष शर्मा जी द्वारा नवीन क्रिमिनल लाॅ से संबंधित विषय पर सारगर्भित जानकारी दी गई जिस पर अभियोजन अधिकारियों एवम पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अभिषेक दीक्षित द्वारा आई.टी. एक्ट के मामलों में साक्ष्य संकलन एवं साक्ष्य का प्रमाणीकरण विषय पर सारगर्भित जानकारी दी।
कार्यशाला के अंतर्गत सम्मिलित उपसंचालक अभियोजन श्री विजय कुमार उइके व जबलपुर जिले के जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अभियोजन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन पर जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय कुमार जैन द्वारा मुख्य अतिथि, व्याख्याता, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ को कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।



