कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

साहब एसी में और उपभोक्ता कड़कड़ाती धूप में बाहर खड़े होकर अपनी बारी का कर रहे इंतजार

संवाददाता बिंजन श्रीवास कटनी/रीठी दर्पण। लेन-देन करने भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुंच रहे उपभोक्ता को इस कड़कड़ाती धूप में बाहर खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर शाखा के अंदर साहब एसी की ठंडी-ठंडी हवा मे बैठे हैं। इतना ही नहीं बैंक में दलालों के लिए वीआईपी सुविधा भी है। उपभोक्ता भले ही धूप में घंटों बाहर कतार में लगे रहें, लेकिन दलालो के तत्काल काम हो रहे हैं। मामला कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़गांव में संचालित भारतीय स्टेट बैंक शाखा का है। जानकारी देते हुए उपभोक्ता आषीश जैन, आभाष जैन, प्रतीक, कोशिल्या बाई, जानकी बाई, राम अवतार सिंह सहित अन्य जनो ने बताया कि बड़गांव के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उपभोक्ता लेन-देन करने के लिए भटक रहे हैं। आलम यह है कि कोविड 19 के चलते बैंक प्रबंधन ने भीड़ न लगे इस कारण से कम संख्या मे ही उपभोक्ताओं को प्रवेश दे रही है। जिसके चलते लोग सुबह दस बजे काम कराने पहुंचते हैं तो उन्हे शाम हो जाती है। बताया गया कि बैंक परिसर के बाहर टीन शेड तक की व्यवस्था नही है जिसके चलते उपभोक्ता इस कड़कड़ाती धूप में बाहर कतार मे खड़े होकर अपनी बारी आने का घंटो-घंटो इंतजार करने मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि धूप व वारिश से बचने के लिए बैंक परिसर के बाहर टीन शेड तक की व्यवस्था नहीं है और न ही पेयजल की। ग्रामीणो ने बताया कि कई बार बुजुर्ग पेंशनधारी धूप मे बाहर खड़े-खड़े बेहोश भी हो जाते है वाबजूद इसके बैंक प्रबंधन द्वारा कोई व्यवस्था नही कराई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणो ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर के बाहर टीन शेड लगाए जाने व पेयजल व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page