अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दहेज के लिये प्रताडित करने वाले पति एवं सास,ससुर पर मामला दर्ज

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। श्रीमती वर्षा पटैल उम्र 27 वर्ष निवासी जमुनिया ज्वाप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले ग्राम जमुनिया ज्वाब निवासी पवन पटैल के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी उसके पिता ने शादी में पवन पटैल के कहे अनुसार रूपये एवं गृहस्थी का सामान दिया था शादी के बाद से ही पति पवन पटेल, सास राधा बाई, ससुर नारायण पटैल उसके साथ मारपीट करते थे एवं कहते थे कि अपने पिता से मोटर सायकल लेकर आओ तभी तुम्हे अच्छे से रखेंगें उसने अपने पिता को सारी बात बतायी तो मायके वाले एवं रिश्तेदारों ने ससुराल वालों को समझाये लेकिन वे नहीं माने, आये दिन दहेज की मांग करते हुये उसके साथ मारपीट करने लगे थे, कल रात उसके पति ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ,आंख के पास, माथा, कंधे, गर्दन में चोटें पहुूॅचा दी सास एवं ससुर कहने लगे कि जब तक दहेज लेकर नही आओगी तब तक ऐसे ही परेशान करेंगें। घटना की बात उसने फोन से अपने मायके में बतायी उसके माता पिता एवं मामा ससुराल आये तो पति सास एवं ससुर बोले कि थाने में रिपोर्ट करोगे तो जान से खत्म कर देगें रिपोर्ट पर धारा 498 ए, 506, 34 भादवि एवं 3, 4 दहेज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page