मध्य प्रदेशसतना दर्पण
न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू

रामनगर। कटिया मोहल्ले के पास स्थित सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर आवासीय मकान बनाने वाले विजय सिंह पर न्यायालय के आदेश पर घर को खाली कराया गया और घर को जेसीबी की मदद से गिरा दिया गयाइस कार्यवाही में नगर परिषद रामनगर के सीएमओ लखन लाल ताम्रकार नायब तहसीलदार दीपक द्विवेदी एसडीएम के के पांडे थाना प्रभारी विद्याधर पांडे बीएमओ डॉ अलोक अवधिया सहित जिले भर का पुलिस बल मौजूद रहा।इस कार्यवाही को कराने के लिए खुद एसडीओपी हिमाली सोनी भी रामनगर पहुंची।



