टाइगर सेना द्वारा लिया गया 108 हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान आरती का संकल्प

जबलपुर दर्पण। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जी के साथ आज हमारी टाइगर सेना को हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान जी की आरती करने का सोभागय प्राप्त हुआ । इस अवसर पर स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज भी उपस्थित रहे । टाइगर सेना द्वारा हमने १०८ हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती करने का संकल्प लिया है । प्रत्येक मंगलवार एक हनुमान मंदिर जाके हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती करते है । सभी हिंदू भाईयो से निवेदन है की वो भी इस नेक कार्य में टाइगर सेना के साथ खड़े हो और हिंदुत्व को भढ़ावा दे ।टाइगर सेना के सभी साथी योगेश साहनी , रवीश अरोरा , रोहन चढ़ा , पुलकित श्रीवास्तव , अभिनव जैन एवं और भी अन्य साथी उपस्थित रहे । आज का दिन बहुत शुभ रहा महाराज जी द्वारा हमारी टाइगर सेना को आशीर्वाद प्राप्त हुआ । हमने पादुका पूजन करके महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया ।



