जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एकात्म मानववाद एवं प्रसिद्ध अध्यात्म शास्त्री को जन्मजयंती पर किया याद

जबलपुर दर्पण। दीनदयाल उपाध्याय एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्री राम आचार्य जी की जयंती के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती कुसुम सेन को सम्मानित किया गया। कमला नेहरू नगर गढ़ा रोड व्यापारी संघ एवं संपूर्ण हिंदू श्रंखला परिवार, श्री परशुराम सर्व ब्राम्हण संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रेरणा स्रोतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष धनंजय बाजपेई ने कहा दीनदयाल उपाध्याय जी व श्री राम शर्मा जी ने जो आयाम स्थापित किए वह सर्व समाज के लिए एक आदर्श है। शशांक बर्मन ने कहा महान पथप्रदर्शक वैदिक परंपराओं व संस्कृति अद्भुत संगम हैं। अरुण मिश्रा ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऐसे कार्यक्रमों में नवाजे जाने चाहिए, ताकि देश के नौजवान उन बिंदुओं को आत्मसात कर सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित धनंजय बाजपेई, डॉ अरुण मिश्रा, शशांक वर्मन, विकास मिश्रा, विकास सेन, प्रकाश साहू, सानू उपाध्याय, अमर पटेल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page