प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को दिए गए प्रमाण पत्र

नगर परिषद मझौली मैं जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष के तत्वावधान में महिला बाल विकास परियोजना मझौली के तत्वाधान मैं नगर मझौली में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रथम किश्त का प्रमाण पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कक्षा 6,9,11 में प्रवेशी बालिकाओं को छात्रवृत्ति स्वीट प्रमाण पत्र, अति कम वजन से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों की माताओं को पोषण अधिकार सूचना पत्र प्रदान दिये गए । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला दाहिया, मझौली तहसीलदार, प्रदीप मिश्रा, नगर परिषद अधिकारी मौसम पालेवॉर, नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र ताम्रकार पूर्व पार्षद सुनील जैन , सेक्टर पर्यवेक्षक पार्वती लोधी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की उपस्थित रही।



