अवैध मिट्टी तेल तस्कर हनुमानताल पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मक्कानगर मोहरिया का एजाज अली एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसजे 4190 में एक नीले रंग की कुप्पी में अवैध मिट्टी तेल भरकर बेचने के लिये मोतीनाला अस्पताल के पास खड़ा है किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर दबिश दी गई जहाँ एक वक्ति नीले रंग की प्लास्टिक कुप्पी रखे दिखा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम एजाज उर्फ कल्लू बताया जो कुप्पी में मिटटी तेल भरे मिला, उक्त मिट्टी तेल के संबंध में पूछताछ पर मिट्टी तेलं सिराज से खरीदकर लाना बताया आरोपी एजाज उर्फ कल्लू द्वारा ज्वलनशील पदार्थ्र मिट्टी तेल परिवहन कर बेचते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 40 लीटर मिट्टी तेल कीमती लगभग 2500 रूपये एवं एक्टिवा जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 285 भादवि एंव 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी सिराज की तलाश जारी है अवेैध रूप से विक्रय हेतु रखा मिट्टी जप्त करते हुये आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक मनोज बघेल, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र बघेल,राजकुमार वर्मा, रमेश जाटव, आरक्षक बबलू पाण्डे, सरवर खान की सराहनीय भूमिका रही।



