जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विजयनगर चल समारोह की बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर में एक नई एवं अनूठी पहल आज से 5 वर्ष पूर्व आरंभ हुई जिसे विजयनगर चल समारोह का नाम दिया गया, विजयनगर चल समारोह के संयोजक जितिन राज ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विजयनगर से समारोह अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है जो 26 अक्टूबर शाम 5:00 बजे एकता चौक विजयनगर से प्रारंभ होकर एसबीआई चौक दीनदयाल चौक जमुना का मिलोनीगंज होते हुए हनुमान ताल में समाप्त होगा, विजयनगर चल समारोह में रूद्र युवा सत्संग समिति एसबीआई चौक, जयकारा दुर्गा उत्सव समिति पीएनटी कॉलोनी, नव प्रगति दुर्गा उत्सव समिति तुलसी नगर, महाकाली उत्सव समिति शक्ति भोग, महाकाली उत्सव समिति 41 नंबर स्कीम सहित विजयनगर के आसपास क्षेत्र भोला नगर, आईटीआई, चौधरी बस्ती, जगदंबा कॉलोनी की आकर्षित दुर्गा प्रतिमाएं एवं आकर्षक झांकीयों शामिल होंगी, विजयनगर चल समारोह पिछले 5 वर्षों से अपनी पूरी भव्यता के साथ निकल रहा है और इस वर्ष भी इस गरिमामय आयोजन को समस्त क्षेत्र वासियों एवं समिति सदस्यों के सहयोग से और भव्यता के साथ निकालने का प्रयास जारी है,

चल समारोह में मुख्य अतिथि परम पूज्य सुबुद्धानंद जी महाराज ( निजी सचिव शंकराचार्य एवं अध्यक्ष मठ मंदिर समिति मध्य प्रदेश शासन), विशिष्ट अतिथि पूज्य चैत्यानंद महाराज ( बंगलामुखी मंदिर जबलपुर), पूज्य सुरेंद्र आनंद महाराज एवं पूज्य डॉक्टर सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री ( सिद्ध सदन) होंगे, विजयनगर चल समारोह के संरक्षक पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया है, विजयनगर चल समारोह के अध्यक्ष मनीष खरे ने चल समारोह में शामिल होने की अपनी क्षेत्र वासियों से एवं नगर वासियों से की, चल समारोह की बैठक मे अनिमेष चौरसिया, संदीप महेरे, योगेंद्र चौबे, अभिषेक अभिषेक रैकवार, अंकित मिश्रा, रोहित चौधरी, गोलू शिवहरे, मनीष पटेल, सहित समस्त समिति के सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page