जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व का कल्याण करने वाले हैं भगवान विश्वनाथ।

विश्व का कल्याण करने वाले हैं भगवान विश्वनाथ।
सावन के तीसरे सोमवार में रुद्राभिषेक
संपन्न।

जबलपुर- सावन के महीने में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। भगवान शिव की भक्ति से विशेष फल प्राप्त होता है।
संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भगवान शिव का तृतीय सावन सोमवार के पर्व में महारुद्राभिषेक किया गया। जिसमें लगभग 51 पार्थिव शिवलिंगों का पूर्ण रूप से अभिषेक किया गया। संपूर्ण ब्राह्मण मंच के संस्थापक पं अमित खम्परिया, कमला नेहरू नगर अध्यक्ष धनंजय वाजपेई, श्री सर्व परशुराम ब्राह्मण संघ डॉ अरुण मिश्रा, जी के अनंत सहयोग से संपन्न हुआ। प्रत्येक सोमवार यह कार्य किया जाता है लगातार यह हमारी संस्थाएं करती आ रही हैं, और आगे भी करेगी। चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष शशांक ने बताया कि “संपूर्ण विश्व का कल्याण करने वाले भगवान विश्वनाथ को हमारा प्रणाम हैं ” इसीलिए हम भगवान शिव से सभी के सुख समृद्धि की कामना भी कर रहे हैं और हम लगातार यह चतुर्थ एवं पंचम सोमवार को भी यह कार्य करेंगे। अवसर पर ब्राम्हण मंच संस्थापक पं अमित खम्परिया,व्यापारी संघ धनंजय वाजपेई,परशुराम ब्राम्हण संघ पं अरुण मिश्रा जी,चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष शशांक, काशी प्रसाद तिवारी,विजय गुप्ता,सौरभ पंडा, शशिशेखर जी, विकास गुप्ता, यदुवंश मिश्रा, सुधाकर मिश्र, प्रकाश साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page