सीजीएचएस सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 3 के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्नेहानुस रंजन की अध्यक्षता में नगर के सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की श्रीमती पुष्पा दुबे, दिलीप बेनर्जी, जी0 पी विश्वकर्मा,एस के श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थित में बैठक आयोजित की गई। सभी ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए,सलाहकार प्रतिनिधियो ने डिस्पेंसरी के समस्त डॉक्टरों एवं स्टाफ, की कार्यशैली की सराहना की एवं उपलब्ध सुविधाओं पर सन्तुष्टि जाहिर की। सभी ने प्रभारी अधिकारी डॉ0 स्नेहानुस रंजन की सहयोगात्मक कार्यशैली व सद्व्यवहार से खुश होकर सम्मान स्वरुप प्रतीक चिन्ह भेंट किया।



