मैहर पुलिस की गिरफ्त में आया फर्जी पत्रकार

मैहर। विगत दिनों मैहर के एक दुकानदार से अवैध वसूली किये जाने की शिकायत के बाद इस फर्जी पत्रकार के खिलाफ मैहर पुलिस ने 384,34ipc के तहत मामला दर्ज किया था और पुलिस इसकी तलास में लगी थी। लेकिन अपने कारनामो के लिए जग जाहिर शातिर फ्राड लेखराज आज एकबार फिर उक्त दुकानदार के यहाँ अपने एक सहयोगी को लेकर पहुच गया और उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाब देते हुए धमकिया दे रहा था। दुकानदार ने उक्त बात की जानकारी मैहर पुलिस को दी पुलिस बिना समय गवाए मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस को देख यह ठग मोटरसायकल से भागने लगा और जल्दीबाजी में मोटरसायकल से गिर गया और पुलिस ने दबोच लिया दुसरा सहयोगी भागने में सफल हो गया जिसकी तलास भी की जा रही है। आपको बता दे कि यह फर्जी पत्रकार बड़े बड़े ब्रांड दैनिक भास्कर और पत्रिका का नाम लेकर लोगो से वसूली का ऐसा अभियान चला रखा था कि क्षेत्र में त्राहिमाम मचा रखा था। एक मजदूर से लेकर दुकानदार व्यवसायी सभी के सभी त्रस्त हो चुके थे। इसने इनदिनों एक चोट्टो की गैंग बनाई थी और सबको साथ लेकर लोगो को लूटने निकलता था। इसके साथ कई लंगूर थे जो माहौल को देख चुप्पी साधे बैठे है ये भी उसी के नक्शे कदम में चलते है और लोगो को प्रताड़ित करते है इनपर भी नजर रखते हुए शिकंजा कसा जाना आवश्यक है।
इस शातिर ठग की गिरफ्तारी से आज मैहर वासियो के मन में ख़ुशी का माहौल है सभी लोग मैहर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है।साथ ही मांग की है कि इसके सहयोगी लंगूरों पर भी आने वाले समय में शिकंजा कसा जाय।



