उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध इमारती सागौन के परिवहन पर वन अमले की दबिश

नोरोजाबाद। वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहठा और मोहनी के बीच स्थित चिल्हा नदी के पास पिकअप वाहन से परिवहन के दौरान इमारती लकड़ी सागौन की जप्ती की गई है,सूत्रों की माने तो तकरीबन 0.377 घनमीटर सागौन की सिल्ली जप्त की गई है।मुखबिर की सूचना पर वन अमले की दबिश के दौरान पिकअप चालक सुग्रीव पिता मुन्नालाल काछी उम्र 24 निवासी रहठा एवम मुख्य आरोपी सुधीर पिता रामकुमार साहू उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में यह भी बात सामने आई है कि आरोपी सुधीर अभी हाल में पिकअप वाहन को जबलपुर मोटर मालिक से खरीदा था,बाद में उसे ट्रांसफर न करके इस पिकअप को इमारती लकड़ी के परिवहन में उपयोग कर रहा था।वन अमला इस मामले में विधिवत पीओआर क्र 7354/22 वन संरक्षण भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तफ्तीश में जुटा है।विदित हो कि इस क्षेत्र में पूर्व से ही वन माफिया सक्रिय है,पहले भी वन अमले ने क़ई बार इन वन माफियाओं पर कार्यवाही की है,परन्तु बराबर बेशकीमती इमारती लकड़ियों का काला कारोबार क्षेत्र में संचालित है,ज़रूरी है कि ऐसे मामलों में इन माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page