धान बिक्री के नए नियमों ने बढ़ाई सैकड़ों किसानों की परेशानी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। धान बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बेनर तले खण्ड करंजिया एवं मेंहदवानी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया गया कि किसान शासन की धान उपार्जन के नए नियमों से जिले भर के सैकड़ों किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या सुनिश्चित करने की मांग की गई है। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ करंजिया के अध्यक्ष आशाराम यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत जैतवार, चित्रभान पूसाम, राजू बांधव, सूरज कुशराम, रमेश कुमार, जमुना प्रसाद, टेकराम नेताम, लोकेन्द्र यादव, मुकेश, राकेश आर्मो सहित अन्य किसान व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह मेंहदवानी जनपद में तहसील कार्यालय में दिए गए ज्ञापन के दौरान सुखदेव साहू, उपाध्यक्ष चिरोंजी चंद्रोल, इन्द्रावती धुर्वे जनपद जिला सदस्य, गुलाब भवेदी, राजकुमार साहू, खूबचंद साहू, योगेश साहू, श्रीराम बनवासी, लालजू सैयाम, रामलाल सारथी, विरेन्द्र साहू मंडल अध्यक्ष, फागूलाल साहू, कलिराम, रामगोपाल साहू, वैजनाथ साहू सहित अन्य किसान व संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।



