अंरर्राष्ट्रीय दर्पण

चीन के विदेश मंत्री किन गैंग अचानक कहां हुए गायब

चीन। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग काफी समय से लापता हैं. उन्हें सार्वजनिक रूप से आखिरी बार  25 जून को रूस के विदेश मामलों के उप मंत्री रुडेंको आंद्रे युरेविच के साथ एक बैठक में देखा गया था. तब से लेकर अबतक किन गैंग नज़र नहीं आए हैं. हांलाकि चीन ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के कारण वो लापता है. हांगकाग की एक अखबार ने खबर दी थी कि किन गैंग कोविड संक्रमित हो गए हैं|

किन गैंग को लेकर इस बीच बड़ी खबरे सामने आई है. न्यूयार्क टाइम्ज की रिपोर्टों में कहा गया है कि किन गैंग का हागंकांग स्थित फीनिक्स टीवी की प्रसिद्ध रिपोर्टर फू शियाओटियन के साथ विवाहेतर संबंध होने के कारण लापता हैं. हाल ही में किंग गैंग और महिला रिपोर्टर की वीडियो और तस्वीरें ट्विटर पर खूब वायरल हुई थी रिपोर्टरों ने दावा किया है कि फू शियाओटियन अमेरिकी नागरिक है और वह शादीशुदा हैं. साथ ही रिपोर्टरों ने बताया कि उनका एक बच्चा भी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page