अपराध दर्पणखास खबरमध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

तो प्यादों पर होगा अंकों के खेल की कार्यवाही, वजीर कहाँ व कौन है

शहडोल दर्पण। भले ही धनपुरी एवं अन्य थाना अंतर्गत सूदखोरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्यवाही की गई और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ब्याज खोरो पर नकेल कसी गई किंतु धनपुरी नंबर 3 एवं ओपियम चीप हाउस, अमलाई अमराडंडी क्षेत्र में कथित ब्याज खोर अभी भी अपने कार्यो को दबे पाँव चला रहे हैं कुछ नामचीन खादीधारी ऐसे हैं जिनके लिए यह कार्य पुश्तों से चला आ रहा है सांथ ही हाईटेक जमाने मे अब ओपन,क्लोज का खेल मोबाइल की कीपैड दबाने से खुल रहे हैं अगर सूक्ष्मता से साइबर सेल का प्रयोग हो तो कथित कारोबारियों समेत दर्जनों रहस्यों से पर्दा हट जाएगा

छुटभैयों पे कार्यवाही सरगना से वाहवाही

अमलाई तीन नम्बर क्षेत्र में अरसों से ओपन,क्लोज का खेल संचालित है भले ही इसकी जानकारी नवागत पुलिस कप्तान को न हो किन्तु उनके अधीनस्थ यह बराबर जानते हैं कि सट्टे का खेल में किस कथित खादीधारी व्यक्ति शहर की शोभा से सारगर्भित हो रहा है कथित खादीधारी के इसी कारोबार से आज फर्श से अर्स तक पहुंच गया और नगरपालिका चुनावों में भी अपना पैंतरा अपनाया बहरहाल वहां पूर्ण तो नही अपितु अपूर्ण सफलता हाँथ लगी केबलों की आड़ में खबरनवीस को ढाल बनाकर कथित खादीधारी आज करोड़ो का आसामी बन चुका है अगर पूर्व के आंकड़े उठाए जाएं तो बिना किसी विशेष प्रकार के व्यवसाय के अरबों-खरबो का सफर कैसे और कहाँ से तय हुआ यह भी एक जाँच का विषय है

बीते दिनों हुई कार्यवाही पे क्वेश्चन मार्क

थाना अमलाई अन्तर्गत बीते दिनों सट्टा पर्ची काटते हुए कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया दरअसल यह कार्यवाही काफी संदेहास्पद है कि क्या सिर्फ प्यादों को पकड़कर कार्यवाही की बिगुल बजाय जाए जबकि गली-गली में शोर है असली चोर कौन है यह पूरा अमलाई नही अपितु उस क्षेत्र के दूर-दूर तक लगने वाले दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एक चर्चित नाम है जो अंकों के इस खेल का राजा है और अपने तार धनपुरी समेत आसपास के क्षेत्र में जोड़ रखा है सूद,केबल,पेट्रोलपम्प व क्रेशर जैसे कारोबार तक पहुंचने वाले कथित कारोबारी के आम चर्चे और भी हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page