जन-संपर्क करने पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील राय को ग्रामीणों ने सुनाई समस्या

समस्या के बाद तत्काल कार्रवाई करवाने दिया गया आश्वासन
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम मिघरोड़ी में जनसंपर्क करने पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील राय को ग्रामीणों ने समस्या सुनाई। बताया गया कि समस्या के बाद मंडल अध्यक्ष ने तत्काल समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया है। गौरतलब है कि जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय पिछले दिनों ग्राम पंचायत गणेशपुर के पोषक ग्राम मिघरोडी में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। बताया गया कि जनसंपर्क के दौरान डिंडोरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, उनका निराकरण किरने का आश्वासन दिया। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सहित केंद्र की भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जनसंपर्क के दौरान भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।



