जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी सीमेंट टंकी आज हुई धरासाई

जबलपुर दर्पण। विजय नगर में सर्वे ऑफ इंडिया की पुरानी सीमेंट की करीब पांच हजार लीटर क्षमता की टंकी आज शनिवार को धरासाई हो गयी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई कोई रहवासी आसपास नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

रहवाशियों ने बताया कि विजय नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के करीब 500 क्वॉटरों में पानी की सप्लाई करने वाली टंकी आज अचानक गिर गयी। टंकी पहले से ही जर्जर थी, लेकिन जबावदेह अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। टंकी के धरासाई हो जाने के बाद पास में नाले में पूरा मलबा भर गया। जिसे साफ करवाया जा रहा है। वहीं, टंकी के गिर जाने से अब क्वॉटरों में पानी सप्लाई की समस्या भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page