डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में हुआ युवा सेल का गठन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय अमरपुर स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशन में युवा सेल का गठन किया गया है। बताया गया कि उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के पत्र क्रमांक 1261/7621 53/2022/38-2 दिनांक 08/09/2022 के परिपालन करते हुए युवा सेल का गठन किया गया है। युवा सेल का गठन करते हुए अध्यक्ष वेदप्रकाश उईके तथा संगठन सचिव रूपेंद्र बरकड़े को बनाया गया है। इसी तरह छात्र सदस्य तारेंद्र ठाकुर, हेमेश्र्वर, हरवेन्द्र, रानी मरकाम, दीपलता यादव की नियुक्ति की गई है। इसी तरह से एल्यूमनाई सदस्य योगेश परस्ते, रामस्वरूप कुशवाहा सहित अभिभावक सदस्य में चमेली बर्मन, सहज सिंह मरावी तथा सांसद प्रतिनिधि प्रतीम मरावी एवं विधायक प्रतिनिधि में प्रितम बनवासी की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page