म. प्र.ट्रांसको में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

जबलपुर दर्पण। समूचे देश के साथ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। सब स्टेशनों, टीएलएम उपसंभागों सहित प्रदेश के विभिन्न ट्रांसको कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया | मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नयागांव जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर में आयोजित हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी.सुनील तिवारी ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई |मुख्य समारोह स्थल को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। समारोह का संचालन आर.के.दीक्षित तथा आर के खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया।



