मनरेगा में सड़क निर्माण में चल रही मनमानी

फर्जी मस्टर रोल जारी करने के आरोप, जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत किंवटी गांव का मामला
डिंडोरी। जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किंवटी गांव में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी सामने आई है।बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन से रोड़ का निर्माण कार्य करवा लिया गया और अब कुछ मजदूरों को काम में लगा कर बांकी फर्जी नामों की हाजिरी भर कर जिम्मेदारों द्वारा पैसे का अहरण किया जा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा आए दिन कार्यों में मनमानी की जाती है,ग्रामीणों की मानें तो मनरेगा के कार्यों में सुक्ष्मता से जांच की जाए तो कई गड़बड़ी सामने आ सकती है।आरोप है कि पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधियों द्वारा फर्जी मस्टर रोल सहित अन्य सरकारी मंदो से हजारों रुपए मनमानी पूर्वक निकाले गए हैं।आरोप है कि पंचायत में नियुक्त मेट द्वारा मस्टरोल को कार्यस्थल पर न लाकर घरों में बैठकर मजदूरों की हाजिरी भरते हैं,जबकि नियमानुसार जिम्मेदारों को कार्यस्थल पर ही कार्यरत मजदूरों के हाजिरी भरने के निर्देश हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है।

जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य करवाने के आरोप सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत किंवटी में पंचायत प्रतिनिधियों की आए दिन मनमानी सामने आती ही रहती है। ताजा मामला पिछले दिनों सामने आया जहां पंचायत प्रतिनिधि मनमानी पूर्वक सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन लगाकर सड़क का निर्माण करवा दिया गया और अब फर्जी लोगों की हाजिरी भर कर पैसे निकाले जा रहे हैं।गौरतलब है कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अन्य निर्माण कार्यों में भी मनमानी की जाती है, पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है, जिससे शासकीय योजना का लाभ पाने से कई ग्रामीण आज भी वंचित है।



