पीएम का स्वनिधी संवाद नगर परिषद में किया गया आयोजित

लाभान्वित हुए जरूरतमंद
उचेहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का संवाद आयोजन नगर परिषद उचेहरा में किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस आयोजन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेंद्र सिंह उपयंत्री आरबी त्रिपाठी सोमचंद ताम्रकार मनोज शर्मा गोरेलाल ताम्रकार राजू प्रसाद वर्मा बिमलेंद्र प्रसाद वर्मा विकास ताम्रकार सियापति कॉल मौजूद रहेबता दें कि प्रधानमंत्री स्वनिधि हाथ ठेला बालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अति महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना के तहत हितग्राहियों को 10000 प्रारंभिक लोन दिया जाता हैजिसके बाद यदि इनका कार्य संतोषजनक रहा तो यह लोन राशि और भी बढ़ाई जा सकती है इस मामले में नगर परिषद कार्यालय उचेहरा में स्वनिधि संवाद का आयोजन किया गया।जिसमें इसके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। बता दें कि नगर परिषद उचेहरा को 461 का लक्ष्य दिया गया था जिसमें 48 लोगों को स्वीकृति प्रदान की गई है और उनके खाते में लोन राशि जारी कर दी गई है।
इनका कहना है
नगर परिषद उचेहरा के अंतर्गत विभिन्न वार्ड एवं मुख्य मार्ग पर हाथ ठेला लगाने वालों का चयन किया गया है जिनको पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।



