थाना प्रभारी पर लगा सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या करने का आरोप।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने की कार्रवाई की मांग।
जबलपुर। समाज ने पलिस के हाथ में जनता की रक्षा का दायित्व सौंपने के साथ-साथ उन्हें अधिकार भी दिए हैं और उन अधिकारों की पूर्ति के लिए हथियार दिए हैं। लेकिन जिस जनता की रक्षा के लिए पुलिस को हथियार दिए जाते हैं। कई बार पुलिस उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल जनता के खिलाफ करती है। ऐसा ही एक मामला देखने में आया है। सतना जिले के सिंहपुर थाने में जहां थाना प्रभारी विक्रम पाठक पर आरोप है। कि उसने लाखों में एक आरोपी की अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसने भी इस हृदय विदारक घटना को सुना सन्न रह गया।
गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल माह में जबलपुर में पुलिस द्वारा किसान बंसी लाल कुशवाहा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कुशवाहा समाज के खिलाफ हो रहे इस उत्पीड़न को सामने रखकर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला जबलपुर की ग्रामीण इकाई ने अपनी आवाज जिला प्रशासन तक पहुंचाई है। उन्होंने अपनी कुछ मांगे सामने रखी है। जिसमें दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
महासभा के जिला अध्यक्ष तुलसी कुशवाहा ने बताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपते समय महासभा के अन्य सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।



