डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सुरक्षा में हुई चूक के बाद भाजपा ने गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विगत दिवस पंजाब के फिरोजपुर में रैली हेतू अपेक्षित है और वें राष्ट्र गौरव व जन-जन के नेता है। करोड़ो लोगों की उन पर आस्था है, उन पर विश्वास है, जननायक प्रधानमंत्री राष्ट्र नायक के रूप में देखे जाते है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री जब फिरोजपुर पंजाब में यात्रा पर थे, तब हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलामीटर दूर उनके काफिला एक फ्लाई ओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शन कारियों ने सड़क को अवरूद्ध कर दिया। बताया गया कि जिससे 15 से 20 मिनट तक फ्लाई ओवर पर प्रधानमंत्री मोदी का काफिला फंसा रहा। जानकारी अनुसार हुसैनीवाला पाकिस्तान से लगी सीमा पर स्थित है, जहां से शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात पंजाब के लिए 5 बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने वाले थे। गौरतलब है कि भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता पर आक्रमण किए जाने के प्रयास पर मामला इशारा करती है, इसी तारतम्य मे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे गांधी चैक मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 02 घंटे का मौन धारण कर प्रदर्शन किया और भाजपा द्वारा कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए माननीय राज्यपाल महोदय के नाम अपर कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखित किया गया कि किसी राष्ट्र नायक के प्राणों को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास राष्ट्रदोही ताकतें ही कर सकती हैं, पंजाब सरकार की असक्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। किन्तु पंजाब सरकार द्वारा इस सबको ताक पर रखकर प्रधानमंत्री की मान मार्यादा व सुरक्षा को संकट में डाला है, इस संकट का असर अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करता है। घटना कई करोड़ भारतीय लोगों के विष्वास पर एक कुठाराघात है, यह न केवल निंदनीय है वरन देश के गौरव का प्रश्न है। इस समुचे घटनाक्रम की जांच करवाया जाना देशहित में अत्यन्त आवश्यक है, राष्ट्र के प्रति हुई इस गंभीर भूल, षड़यंत्र की जांच कर खुलासा करना आवश्यक है, ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके। मौन धारणा प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, तुलसीराम कटैहा, के.के. सोनी, राजेन्द्र पाठक, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, जिला व नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, सुशीला मार्को, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, आशीष सोनी, कुवंरिया मरावी, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहनसिंह राठौर, अशोक सरैया, योगेश सरैया, देवेन्द्र पाण्डे, वीरेन्द्र कांसकार, प्रेमसिंह धुर्वे, निशांत प्रशनानी, पीताम्बर पाराशर, परसराम पाराशर, अभिषेक साहू, तरूण ठाकुर, शिवदयाल इटौरिया, राधेश्याम मरावी, प्रियंका धुमकेती, सम्पतिया धुमकेती, सिलोचना, सुषमा, संतोषी, पार्वती, उर्मिला, समलिया, दुर्गाबाई, फुलाबाई, चिंरौजा बाई, श्यामसिंह परस्ते सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page