अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अधारताल थाने के प्रधान आरक्षक को ट्रक ने मारी टक्कर:घायल मेट्रो अस्पताल में भर्ती
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। संस्कार पाण्डे उम्र 19 वर्ष निवासी पुलिस लाईन जबलपुर ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता परसराम पाण्डे थाना अधारताल में प्रधान आरक्षक के पद हैं। घर से डियूटी करने रात में थाने जा रहे थे तभी दाउ मैरिज गार्डन के पास पीछेे से आ रहे ट्रक क्र यूपी 94 टी 5080 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से ट्रक चलाते बाईक में टक्कर मार दिया जिससे पिताजी गिर गये जिन्हें सिर माथे में चोट आयी है थाना स्टाफ ने घायल को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।



