खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिजिटल युग में नेटवर्किंग की समस्या से जूझ रहें उपभोक्ता

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर के अधिकांश इलाकों में इन दोनों नेटवर्किंग की समस्या बनी हुई है, मोबाइल में सैकड़ो रुपए के रिचार्ज होने के बाद भी उपभोक्ता नेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। बताया गया कि अच्छी नेटवर्किंग क्षेत्र में न होने से डिजिटल पढ़ाई भी बच्चे नहीं कर पा रहे, बैंकिंग कार्य, पंचायत स्तर के कार्य प्रभावित है। गौरतलब है कि जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग अच्छी नेटवर्किंग के लिए ऊंचाई वाली क्षेत्रों में लोगों को जाना पड़ रहा है, नेटवर्क की समस्या के चलते शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं। जानकारी में बताया गया कि समनापुर मुख्यालय में पिछले कई दिनों से जियो व एयरटेल की नेटवर्क ढप है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निदान करने की मांग की गई हैं। समनापुर मुख्यालय में जियो व एयरटेल का नेटवर्क पूरी तरह से ठप्प पड़ा है, बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। सर्वर पूरी तरह से महीनो से बंद पड़ा है, जानकारी मांगने पर कंपनी के बड़े अधिकारी मामले को लेकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page