बसपा ने बिरसा मुंडा को की पुष्पांजलि अर्पित।

बसपा ने बिरसा मुंडा को की पुष्पांजलि अर्पित।
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम।
जबलपुर – विश्व आदिवासी दिवस पर संस्कारधानी जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने भी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अधारताल बिरसा मुंडा तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर बसपा जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी, इंजी सुभाष मरकाम, जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार सहित बसपा पदाधिकारीयों ने पुष्प अर्पित किये उसके पश्चात सिहोरा खितौला बाजार में आदिवासी दिवस के आयोजित समारोह में बडी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा बडे ही उत्साह से कार्यक्रम मनाया गया, बसपा जिला महासचिव राकेश समुंदरे ने बताया की सिहोरा, कुंडम में आयोजित समारोह में बसपा के जोन इंचार्ज इंजी सुभाष मरकाम ने संबोधित करते हुये कहा कि समाज के हक अधिकारों को पूर्व और वर्तमान की सरकारों ने छीनने का काम किया है आज भी लाखों सरकारी नौकरियों पर सरकार ने रोक लगाकर इन वर्गों का बडे पैमाने पर नुकसान किया है, बडी संख्या में इन भोले भाले समाज की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है, इनकी जमीनों को ओने पोने दामों में खरीदा जा रहा है, शिक्षा, रोजगार, छीना जा रहा है, मंहगाई की मार सबसे ज्यादा आदिवासी पिछडों पर हो रही है, बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र राजनैतिक दल है जिसके सत्ता में आने से समाज का भला होगा, आज जातिवाद का जहर फैलाकर अनुसूचित जाति जनजाति पिछडे वर्गों को बांटे रखने के लिए हर जाति के संगठन बना दिये गए हैं, पिछडों को गुमराह कर तरह तरह के सामाजिक जातिगत संगठनों से समाज को सावधान रहने की जरूरत को बताते हुए बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने सभी से संगठित होकर बसपा को मजबूत करने का आवहन किया है, आज इस अवसर पर बसपा के जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी, इंजी सुभाष मरकाम, जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार, राकेश समुंदरे, संदीप सूर्यवंशी, रिषभ साठे, लछमन समुंदरे, राजा अहिरवार, राकेश चक्रवर्ती, दिनेश कुशवाहा,वहींं सिहोरा और कुंडम में बसपा के बबीता गोटिया, मुकेश सूर्यवंशी, डेलन सिंह मरावी, सचिन बंशकार, जितेंद्र दीवान, ओम समद, राजेश कोल, राजमणी साकेत, संभू कोरी, गेंदालाल अहिरवार, विनोद चौधरी, दीपक मरावी,मानक गोटिया,मदन कोल चममू कोल, सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



