जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कार भारती का भू अलंकरण कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती द्वारा भारत में एक साथ वसुंधरा दिवस के अवसर पर देश में कार्यरत 1501 इकाइयों में भू अलंकरण किया गया। मातृभूमि का रंगोली द्वारा श्रृंगार किया जाना देश की सिर्फ एक संस्था संस्कार भारती द्वारा ही किया जाता है इसी तारतम्य में तीन पत्ती चौक नगर निगम कार्यालय के समक्ष यह आयोजन एडवोकेट माला सिंह की अध्यक्षता में एवं रंगोली विधा से मनीष जैन उमंग खरे विजय मिश्र आरती दीक्षित ममता ठाकुर नीलम शर्मा अनीता पटेल मानसी पटेल के संयुक्त संचालन में रंगोली निकाली गई इस रंगोली की डिजाइन संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय द्वारा सुनिश्चित की गई यह डिजाइन पूरे भारत में एक जैसी बनाई गई है यह डिजाइन को राहगीरों द्वारा बहुत पसंद किया गया जिससे ऐसी संस्थाओं को आत्मबल प्राप्त होता है। संस्था के महामंत्री संजय सागर सेन ने बताया इस कार्यक्रम में राकेश पाठक राजेश खरे मदन पटेल राकेश मिश्रा मनोज नामदेव योगेश चौबे बालाजी आदि का विशेष सहयोग प्राप्त रहा उत्कृष्ट कलाकारों को अध्यक्ष के द्वारा सम्मान राशि दी गई एवं आभार मंत्री द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page