जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शारदेय नवरात्रि में महाकाली की ज्योति कलश स्थापना एवं महाआरती होगी

जबलपुर दर्पण। श्री सिद्ध श्री दसमुखी महाकाली मठ कछियाना, लार्डगंज में अखंड ज्योति कलश के साथ स्थापित होगी, गुरुदेव महंत योगी राजेश महाराज जी ने बताया कि भक्तों की मनोकामना हेतु शारदेय नवरात्रि पर्व पर मातारानी की अखंड ज्योति कलश अधिक से अधिक स्थापित किए जायेंगे, जिसमें इच्छुक श्रद्धालु भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अखंड ज्योति कलश स्थापित कर सकते है, महंत जी ने बताया कि साल में 6-6 महीने के अंतराल में माता रानी के दिन आते हैं कुंवार एवं चैत्र नवरात्रि के, शारदेय नवरात्रि पर्व पर माता महाकाली मंदिर दरबार में महाआरती हर रोज शाम 7.30 बजे होगी, जहां भक्तजन पुण्य लाभ अर्जित कर सकते है, अपनी मनोकामनाएं के लिए, अष्टमी को हवन पूजन एवं नवमी को कन्या पूजन होगा, अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, इस बार नवरात्रि विशेष मुर्हूत में आ रही है। इस नवरात्रि में पूजन अर्चन करने से सभी भक्तजनों को माता महाकाली मैया का आशीर्वाद प्राप्त होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page