पन्ना दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षा में 464 बी रेंक

हटा । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अखिल भारतीय सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षा में हटा विकासखण्ड के डोली ग्राम के युवा संदीप पटेल का 464 बी रेंक आने पर उनके ग्रह ग्राम मे सम्मान करने वालों का ताता लगा हुआ हैं। इसी क्रम में डोली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ईश्वर प्रसाद पटेल मुकेश कल्याण सिंह  गौतम राकेश तंतुवाय ने सम्मान किया। वही नगर आगमन पर हटा युवा क्षत्रीय कुर्मी संगठन द्वारा अंधियारा बगीचा क्षेत्र में पुष्पहार से श्री पटेल का सम्मान किया गया। श्री पटेल ने न केवल 923 पास परीक्षार्थियो में 464 बी रेंक प्राप्त कर हटा को गौरवान्वित किया बल्कि हिंदी साहित्य बिषय के समकक्ष परीक्षार्थियो में अब्बल स्थान पाया। राजबहादुर पटेल ने स्वागत करते हुए बताया कि एक छोटे से ग्राम के आर्थिक रूप से माध्यम कृषक दीपनारायण पटेल के बेटे संदीप ने सीमित साधनों के बाबजूद प्रथम प्रयास में बिना कोचिंग के जो उपलब्धि हासिल की है वह प्रतिभागी युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत होगी। इस अवसर पर अनेक सदस्य उपस्थित रहे। श्री पटेल का हटा विधायक पी एल तंतुवाय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने भी सम्मान किया और हटा की उपलब्धि बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page