अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ” महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण ” पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । पोस्टर प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत में सभी क्षेत्रों की महिलाओं की आर्थिक , राजनीतिक , सामाजिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों और उनके योगदान को प्रदर्शित करना था । इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने भारत में महिलाओ के व्यक्तित्व एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर विभिन्न विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया । पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फा जी वलन अरासू के मार्गदर्शन में किय गया । इस आयोजन में उप प्राचार्य डॉ . कल्लोल दास , कला संकायाध्यक्ष डॉ एलेना फिलिप , अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ . रीता चौहान एवं विभाग के सदस्य डॉ . एन्थोनिमा रोबिन और डॉ . रेनू मारकंडे का सक्रिय योगदान रहा।



