जनपद पंचायत मेंहदवानी में ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को कार्यालय जनपद पंचायत मेहंदवानी में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली, उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालयों के रजिस्टरों का नियमित अवलोकन करने को कहा है। बैठक में सभी कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई करने और पौधरोपण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम शहपुरा काजल जावला, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहंदवानी चेतना पाटिल, नायब तहसीलदार मेहंदवानी नीलम श्रीवास, उप संचालक कृषि अश्विनी झारिया, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसी दौरान तेजस्विनी स्व-सहायता समूह ईकाई, तहसील कार्यालय और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया, उन्होंने तहसील कार्यालय में साफ-सफाई एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यालय तेजस्विनी स्व-सहायता समूह ईकाई का निरीक्षण किया, उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें गिफ्ट पैकेज के लिए हैंकर बनाने को कहा है। तत्पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए किए गए साथ ही पंजीयन के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में एएनसी के 196, आयुष के 140, किशोर एवं किशोरियों के 117 व अन्य में 219 इस प्रकार से कुल 672 पंजीयन हुए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रमेश मरावी, जिला समन्वयक तेजस्विनी स्व-सहायता समूह यशवंत सोनवानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।



