जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

देश में सामाजिक समानता की प्रतिमूर्ति बाबा साहब अम्बेडकर है: राकेश सिंह

भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। समाज में जाति के आधार पर आ रही सामाजिक असमानता के कारण देश में बुराईयां पनपने लगी और इस तरह की कुरीतियों को दूर करने में सबसे सक्षम कार्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने किया उन्होंने संविधान को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई और देश में स्थित सभी समाज और वर्गों को एक साथ लाकर खड़ा करने में अपना योगदान दिया और आज इस तरह सभी समाज और वर्ग एक साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं निश्चित तौर पर बाबा साहब अम्बेडकर देश में सामाजिक समानता की प्रतिमूर्ति है यह बात लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद श्री राकेश सिंह ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात अंबेडकर चौक पर उनकी जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। श्री राकेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब के सक्रिय सामाजिक कार्यों और वंचितों के उत्थान के लिए किए गए भारी योगदान के कारण आज भी सभी के द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है और वास्तव में उनके द्वारा दिए गए विचारों को आत्मसात करते हुए भाजपा की सरकार निरंतर कार्य कर रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश में सामाजिक समानता के अनेकों उदाहरण देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास में लगे हुए हैं और सभी वर्गों को एक साथ आगे बढ़ते हुए भारत का नवनिर्माण कर रहे हैं इसी तरह मध्यप्रदेश बाबा साहब की जन्मस्थली है यहां पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने डॉ अंबेडकर को प्रेरणा मानते हुए अनेकों कार्य किए हैं उनके जन्मस्थान महू में उनका स्मारक बनाने का सौभाग्य प्राप्त किया है आज डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन करते हैं। राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा कि समाज में जाति के आधार पर फैले विष को दूर करने में बाबा साहब ने अपना योगदान दिया और शोषित, पीड़ित, वर्ग के लिए प्रतिबद्ध होकर काम किया। पहले समाज में जाति के आधार पर घोर विषमता थी परंतु बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक विषमता को दूर करने में मील का पत्थर साबित हुए एवं पूरे भारत की विभिन्न जाति और समाजों को एक माला पिरोकर काम किया । भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने कहा कि आज महान कानूनविद भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है और इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिले के सभी 954 बूथों पर अंबेडकर जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, जीएस ठाकुर, रिंकू बिज, कमलेश अग्रवाल, महामंत्री रत्नेश सोनकर, अश्विनी परांजपे, रंजीत पटेल, शिवराम बेन, शिवा चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page