सचिव ने हड़पी कुटीर की राशि:दरौली पंचायत सचिव पर आरोप

जबलपुर दर्पण जबेरा नगर संवाददाता भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट/दमोह जिले की जनपद पंचायत तेदूखेडा के ग्राम पंचायत दरौली निवासी जयराम गौड पिता चैतू गौड ने जबेरा बिधायक धमेन्द्र सिंह लोधी एसडीएम मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई हैं। यह है मामला पंचायत दरौली सचिव भूपत सिंह यादव द्वारा पूर्व मे मेरी पंचायत दरौली मे पदस्थ था उसके द्वारा मेरे नाम से जो कुटीर की राशि स्वीकृति हुई थी जिसकी राशि 120000/ रूपये निकालर उसे हडंप कर लिया है आवेदक के नाम से कुटीर स्वीकृति हुई हैं। वह मुझे नहीं मिली है न ही मेरी कुटीर का निर्माण हुआ है आवेदक जयराम गौड ने सचिव द्वारा निकालीं गई राशि की जांच की जावे दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की जावे सचिव भूपत यादय का कहना था कि कुटीर जयराम हरी सिह के नाम पर आवास कुटीर आई थी जयराम पिता चैतू के नाम से आवास नहीं आई थी हम पर गलत आरोप लगाये जा रहे है। जॉच में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी



