अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सट्टेबाजों के ठिकाने पर बेलखेड़ा पुलिस की दबिस:दो सटोरिये पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बेलखेड़ा बजार मे अब्बू साहू की दुकान के पास भारत सिंह ठाकुर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बेलखेड़ा थाने की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई जहां आरोपी सट्टा पट्टी लिखते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम भारत सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी बजार मोहल्ला बेलखेड़ा बताया आरोपी ने पूछताछ पर चिन्कू उर्फ प्रियंक सिंह ठाकुर निवासी बेलखेड़ा के कहने पर सट्टा खिलाना तथा जिसके एवज में 300 रूपये मजदूरी देना बताया। आरोपी चिन्कू सिंह ठाकुर की तलाश की गई जो नहीं मिला। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी चिन्कू सिंह उर्फ प्रियंक सिंह ठाकुर की तलाश की जा रही है।

वही एक अन्य मामले में: क्राईम ब्रांच एव बेलखेडा थाने की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलखेड़ा बजार मे दबिश देकर सटटा पट्टी लिखते हुये आरोपी राम सिह गोंड़ उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खैरी को पकड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page