डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे अमरकंटक, हुई विशेष पूजा अर्चना

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कल शुक्रवार को पवित्र नगरी अमरकंटक के श्री नर्मदा उदगम एवं मंदिर में दर्शन पूजन अर्चन कर नागरिकों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। नर्मदा उद्गम मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से केंद्रीय मंत्री ने पूजन अर्चना किए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधी मौजूद रहे। केन्द्रीय राजमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति भारत शासन प्रहलाद सिंह पटेल भी शुक्रवार की शाम अमरकंटक आ रहे हैं, जो एक जनवरी को अमरकंटक में ही रुकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page