होटल चलाने के एवज में 30 हजार रुपए की डिमांड करने वाले एसआई व आरक्षक सस्पेंड

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर के लार्डगंज थाने में पदस्थ एसआई व आरक्षक ने थाना क्षेत्र में संचालित होटल के मैनेजर से होटल चलाने के एवज में मंथली 30 हजार रूपए की डिमांड करना उस समय भरी पड़ गया। पैसा तो नही मिला उल्टे साहब सस्पेंड हो गए साथ ही थाना प्रभारी एवं सीएसपी से भी जवाब तलब किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी की रानीताल गेट नंबर 1 के पास एक होटल है। कुछ दिनो से लार्डगंज थाना में पदस्थ एसआई सत्यनारायण कुशवाहा एवं आरक्षक विकास ठाकुर लगातार होटल पहुंचकर मैनेजर आकाश सिंह एवं प्रदीप श्रीवास्तव पर दबाव बना रहे थे इसके बाद धमकी देने लगे यदि लार्डगंज थाना क्षेत्र में होटल चलानी है तो पुलिस को हर महीने 30000 रूपए देने पड़ेंगे। शहर के सभी थाना क्षेत्र की होटल वाले संबंधित थानों में पैसे देते है
इनके द्वारा होटल पहुंचकर मैनेजर स्टाफ एवं ग्राहकों के साथ बदसलूकी करने लगे,एसआई सत्यनारायण कुशवाहा एवं आरक्षक विकास ठाकुर ने कई बार मोबाइल पर भी रुपयों की मांग की,जिसकी रिकॉर्डिंग होटल के मैनेजर ने कर ली थी इनकी रोज रोज मिलने वाली धमकियों से परेशान होकर इस घटना की सारी जानकारी होटल मालिक पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी को दी। श्री त्रिपाठी ने सारे मामले की जानकारी एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को देते हुए दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग भी सुना दी। जिसके बाद एसपी श्री बहुगुणा ने जबलपुर पुलिस का नाम खराब करने वालो पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई सत्यनारायण कुशवाहा एवं आरक्षक विकास ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ला श्रीवास्तव एवं सीएसपी कोतवाली दीपक मिश्रा से भी जवाब मांगा गया है




