कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

जाकिर हुसैन वार्ड में आयोजित हुआ संपत्तिकर एवं जलकर भुगतान शिविर

शनिवार को विवेकानंद वार्ड चर्च के पास हुआ शिविर का आयोजन।
कटनी।
वित्तीय वर्ष 2020 -21 की समाप्ती एवं नागरिकांे की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम के बकाया संपत्तिकर/जलकर भुगतान करनें की सुविधा तथा नगरीय निकायों की सीमा वृद्धि एवं वार्ड परिसीमन अनुसार नव निर्मित वार्डो के हितग्राहियों के वर्तमान में प्रचलित ए0पी0एल राशन कार्डो एवं समग्र आई.डी में नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पते में संशोधन संबंधी कार्य करानें हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक श्री शशिभूषण सिंह एवं निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देशों के परिपालन में नगर के विभिन्न स्थलों/कॉलोनियों तथा निगम के जोन कार्योलयों में षिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी अधिकारी राजस्व श्री जागेष्वर पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित संपत्तिकर भुगतान षिविर के अन्तर्गत आज जाकिर हुसैन वार्ड स्थित रामलीला पंडाल में प्रातः 11 बजे से शिविर का आयोजन किया जाकर शिविर स्थल पर उपस्थित नागरिकों एवं आसपास के वार्डो के नागरिकों से संपर्क किया जाकर शाम 5 बजे तक सपत्तिकर के रूप में 3.82 लाख रूपये जलकर के 1.52 लाख रूपये जमा किये गए। 07 नवंबर दिन शनिवार को विवेकानंद वार्ड में चर्च के पास शिविर का आयोजन किया गया।
नगरीय निकायों की सीमा वृद्धि एवं वार्ड परिसीमन अनुसार नव निर्मित वार्डो के हितग्राहियों के वर्तमान में प्रचलित ए0पी0एल राशन कार्ड एवं समग्र आई.डी के प्रकरणों में नवीन वार्ड अनुसार वर्तमान पते में संशोधन संबंधी कार्य किये जानें हेतु आज जोन क्रमांक 02 आंगनबाडी केन्द्र खिरहनी कटनी में शिविर का आयोजन किया जाकर शिविर स्थल पर वार्ड क्रमांक 12 से 22 तक के नागरिकों के ए.पी0एल. राशन कार्ड के 15 प्रकरणों एवं समग्र आई.डी के 15 प्रकरणों एवं बी.पी.एल के 56 राशन कार्डो में संशोधन कार्य किया गया।
निगमायुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें नागरिकों से निगम प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ अर्जित करनें की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page