साहित्यकार सम्मान समारोह में सांसद द्वारा सम्मानितःगुरुदीन वर्मा

जबलपुर दर्पण। ग्राम पंचायत नांदिया में नियुक्त शिक्षक और प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को सोमवार 10 जुलाई 2023 को आबूरोड़ के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित सिरोही जिले के साहित्यकार सम्मान समारोह में स्थानीय सांसद श्री नीरज जी डाँगी द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि आबूरोड़ में 10 जुलाई को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत हिन्दी भाषा के विकास एवं उन्नयन के लिए पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें सिरोही जिले के साहित्यकारों के सम्मान का भी कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में उनको सांसद नीरज जी डाँगी द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उनके अतिरिक्त जिले के 12 अन्य साहित्यकारों भी सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में आबूरोड़ प्रधान लीलाराम गरासिया, पीसीसी के हरीश परिहार, समाजसेवी बिरदीचंद, उपखण्ड अधिकारी गोविंद सिंह भीचर, मुख्य जिलाशिक्षाधिकारी गंगा कलावन्त, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीशचंद्र पुरोहित समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि साहित्यकार वर्मा इससे पहले भी विभिन्न साहित्यिक मंचों और संस्थाओं द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं। पिछले 18 महीनों में उनको 175 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उनके द्वारा 2900 से ज्यादा स्वरचित रचनायें हैं जिनमें से 800 से ज्यादा रचनायें पिछले 18 महीनों में 25 से समाचार पत्रों एवं 70 से ज्यादा साझा काव्य संग्रहों में प्रकाशित हो चुकी है। उनकी खुद की 6 एकल काव्य पुस्तकें भी प्रकाशित हो गई है। उनके द्वारा स्वरचित दो गीत बॉलीवुड की प्रसिद्ध साधना सरगम की आवाज में रिकॉर्ड किये गए हैं। वर्मा मूलतः बारां जिले के मूलनिवासी है जो पिछले 15 वर्षों से पिण्डवाड़ा ब्लॉक में सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है।



