अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

थाना परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना

पदस्थ पुलिस कर्मियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया हवन

डिंडोरी जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। जगह-जगह आयोजिन कार्यक्रम के बाद आयोजन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी कराया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा। लाल देह लाली लसे, अरुधर लाल लंगूर, बज्र देव दांव दलन, जय जय जय कपि सूर की वंदना भक्तों के द्वारा की जा रही थी। कोतवाली थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिटी कोतवाली प्रभारी सिके सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, महिला उपनिरीक्षक गंगोत्री तुरकर, एएसआई मुकेश बैरागी, सीएस चौबे, विपिन जोशी, राकेश यादव, केके श्रीवास, हरनाम सिंह, देवेंद्र पटले, शशांक मिश्रा, भगवती रावत साहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वैदिक पुराणों के अनुसार वीर बजरंगी हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हुआ था, ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शनि दोनों को क्रूर ग्रह माना गया है, ऐसे में हनुमान जयंती पर दोनों ग्रहों के दोष शांत किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page