ठेकेदार करा रहा मेरे वार्ड में गुणवत्ता विहीन कार्य मोह. शफीक
जबलपुर दर्पण। पार्षद शफीक हीरा ने बताया कि मेरे वार्ड में ठेकेदार मनीष गुप्ता द्वारा 8 माह से सड़क व नाली का कार्य कराया जा रहा है, उक्त कार्य की प्रगति न के बराबर है एवं कार्य भी गुणवत्ता हीन किया जा रहा है, स्थल पर नाली निर्माण किया जा रहा है, नाली भी तिरछी जा रही है, नाली के कार्य में बगैर लेवलिंग किए एवं 10 एम एम लोहे की जगह केवल ८एमएम के लोहे से काम कराया जा रहा है, लोहा भी ड्राइंग स्पेसिफिकेशन के हिसाब से नहीं डाला गया है, बेस गिट्टी भी .10 एम एम की जगह 04-05 एम एम की डाली गई है, मेरे द्वारा समय पाल, उपयंत्री व संभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, स्वयं के द्वारा स्थल निरक्षण कराया गया। इसके बाद भी उक्त कार्य में कोई सुधार कार्य नहीं हुआ, और ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण आगे भी किया जा रहा है, अत: आपसे निवेदन है कि उक्त कार्य को तत्काल निरस्त करते हुए ठेकेदार के ऊपर कठोरतम कार्रवाई करें एवं उक्त कार्य को डिस्मेंटल करते हुए किसी दूसरे ठेकेदार से बारिश पूर्व कराने का कष्ट करें।



